Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SIDHARTHNAGAR NEWS: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) के बस्ती मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने पर वरिष्ठ पत्रकार डॉ. बलराम त्रिपाठी का इटवा व्यापार मंडल ने स्थानीय जेकेजे होटल में भव्य स्वागत किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने उन्हें शॉल और कलम भेंटकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने डॉ. त्रिपाठी की नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति १८ वर्षों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह नियुक्ति संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी, जो इटवा के लिए बड़े गौरव की बात है। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष डॉ. बलराम त्रिपाठी ने स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए संकल्प लिया कि वह प्रदेश नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को और मजबूत तथा सक्रिय बनाते हुए पत्रकारों के हितों में निष्पक्षता से कार्य किया जाएगा, ताकि किसी भी साथी के सम्मान पर आंच न आए। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी, ओम छापड़िया, अनिल जायसवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और समाजसेवी मौजूद रहे।