Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

छात्रों को मिथकों से बचने की सलाह
SIDHARTHNAGAR NEWS: बढ़नी ब्लॉक के तुलसियापुर चौराहे पर स्थित पं. बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को एचआईवी और एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने छात्रों को संक्रमण के कारण, बचाव के उपायों और इससे जुड़े मिथकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में एसएसके मैनेजर प्रमोद कुमार यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एड्स का कोई पूर्ण इलाज नहीं है, इसलिए जागरूकता और सावधानी ही इसका सर्वोत्तम बचाव है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्वस्थ और सुरक्षित समाज के लिए युवाओं में जागरूकता जरूरी है। उन्होंने छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी ज्ञान को आज की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।
वहीं, आईसीटीसी परामर्शदाता शीला यादव ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे इस महत्वपूर्ण जागरूकता संदेश को अपने परिवार और समाज तक पहुंचाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस बीमारी से पीड़ित किसी भी व्यक्ति को भेदभाव का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रवि शुक्ल, एलटी अख्तर हुसैन, सीएलडब्ल्यू बब्बू गौतम, आशाराम यादव, धन्नजय पाठक, मलिक मोहम्मद अकरम, सीतू गुप्ता, शिवानी तिवारी सहित अन्य शिक्षक और कर्मचारीगण मौजूद रहे।