Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

प्रधानमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश की जयंती पर पूसा संस्थान में किया योजनाओं का लोकार्पण
JHANSI NEWS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित इंडियन एग्रीकल्चरल रिसर्च इंस्टिट्यूट में एक विशेष कृषि कार्यक्रम में किसानों के लिए दो नई योजनाओं ‘प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना’ और ‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ को लॉन्च करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये दो योजनाएं भारत के किसानों का भाग्य बदलने का काम करेंगी। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं पर सरकार करीब 35 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करने वाली है। उन्होंने किसानों के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेती और किसानी हमेशा से हमारी विकास यात्रा का एक प्रमुख हिस्सा रही है। यह बेहद जरूरी है कि बदलते समय के साथ खेती और किसान को सरकार का सहयोग मिलता रहे। पीएम मोदी ने आगे कहा, “बीज से लेकर बाजार तक अनगिनत सुधार किए गए। जिसके परिणामस्वरूप आज दूध उत्पादन में भारत दुनिया में नंबर एक पर है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक है। भारत में शहद उत्पादन 2014 की तुलना में दोगुना हो गया है। देश में 6 बड़ी फर्टिलाइजर फैक्ट्रियां बनाई गई हैं। 25 करोड़ से ज्यादा सॉइल हेल्थ कार्ड किसानों को दिए गए हैं। 100 लाख हेक्टेयर में सूक्ष्म सिंचाई की सुविधा पहुंची है। पीएम फसल बीमा योजना से करीब 2 लाख करोड़ रुपए क्लेम के रूप में किसानों को मिले हैं। बीते 11 वर्षों में 10 हजार से ज्यादा किसान उत्पाद संघ एफपीओ बने।” उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में आने से पहले उनकी अनेक किसानों और मछुआरों से बात हुई। उन्हें कृषि क्षेत्र में काम कर रही महिलाओं के अनुभव सुनने का अवसर मिला। पीएम मोदी ने कहा कि ऐसी अनेक उपलब्धियां हैं जो देश के किसानों ने बीते 11 वर्षों में अनुभव की हैं। उन्होंने कहा, “हमें विकसित बनने के लिए हर क्षेत्र में लगातार बेहतर करते ही रहना होगा। सुधार करना ही होगा। इसी सोच का प्रमाण पीएम धन-धान्य कृषि योजना है। इस योजना की प्रेरणा आकांक्षी जिला योजना का सफलता बनी है।” आकांक्षी जिलों को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि जब वंचितों को वरीयता और पिछड़ों को प्राथमिकता मिलती है तो उसके नतीजे भी बहुत अच्छे मिलते हैं। आज आकांक्षी जिलों में माता मृत्यु दर घटी है। बच्चों का स्वास्थ्य और पढ़ाई का स्तर सुधरा है। ये जिले अब कई पैरामीटर्स को लेकर दूसरे जिलों से बेहतर कर रहे हैं। पंडित दीन दयाल उपाध्याय सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम की अध्यक्षता में प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद की उपस्थिति में जनपद की दूरदराज क्षेत्र से आए ढेरों किसानों ने प्रधानमंत्री का सीधा प्रसारण देखा. उक्त कार्यक्रम के समापन के पश्चात अध्यक्ष जिला पंचायत एवं प्रभारी जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री धनधान योजना अन्तर्गत चना मिनी किट का वितरण किया,जिसमें 20 किसान शामिल हुए। अध्यक्ष जिला पंचायत पवन गौतम ने मिनी किट का वितरण करते हुए अनूप पुत्र दशरथ ग्राम रसोई, तुलाराम पुत्र भागीरथ नया खेड़ा, अहिल्या ग्राम सखा,नाथूराम पुत्र मायाशिव, रामनिवास पुत्र बाबूलाल पृथ्वीपुर आदि को मिनिकेट वितरण करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी सहित अनिल कुमार, दीपक कुशवाह, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, लल्लासिंह सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।