Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: सीपरी बाजार में स्तिथ नंदनपुरा क्षेत्र में रहने वाले विकलांग पीड़ित परिवार ने आसरा एनजीओ समिति से मदद कि गुहार की. विकलांग पीड़ित परिवार की जब समाज सेवी संस्था के संस्थापक बंटी शर्मा व अध्यक्ष पूजा शर्मा ने जाकर जानकारी की तब पता चला एक विकलांग व्यक्ति मन्नू अपनी एक बूढ़ी नानी के साथ रहता है जो की हाई बीपी एवं शुगर की मरीज है. उनके पास कमाई का कोई साधन नहीं है और उनकी आर्थिक स्तिथि काफी कमजोर है. समाजसेवी संस्था आसरा एवं सदस्यों ने उस परिवार की यथासंभव मदद करते हुए विकलांग व्यक्ति को ठेले पर रोजमर्रा जरूरी सामान से विकलांग व्यक्ति का रोजगार खुलवाया. जिससे परिवार का जीवन यापन हो सके l इस मौके पर पूजा शर्मा (अध्यक्ष) आसरा सोसाइटी एनजीओ बंटी शर्मा, शक्ति करोसिया, हरि ओम वर्मा, अपर्णा द्विवेदी, डॉ जावेद, संजय चड्ढा, शिखा परिहार, लीना रामानी , सोनिया , कीर्ति वर्मा, फैजी,डॉ अकबर नाहर आदि लोग मौजूद रहे