दिव्यांग बच्चों हेतु एक्पोजर विजिट कराया गया

JHANSI NEWS: समग्र शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों का एक्पोजर विजिट  जिलाधिकारी मृदुल चौधरी एवं मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद के मार्गदर्शन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपुल शिवसागर द्वारा हरि झंडी दिखा कर बस को रवाना किया गया, एक्पोजर विजिट में दिव्यांग बच्चों के साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपुल शिव सागर स्वयं साथ में उपस्थित रह कर विकास खंड गुरसराय, बमौर, चिरगांव के दिव्यांग बच्चों को राजकीय संग्रहालय , रानी लक्ष्मीबाई पार्क,मैथिलीशरण गुप्त पार्क शहीद विपिन रावत पार्क ,झांसी रानी का किला, मेजर ध्यानचंद्र  स्पेस म्यूजियम  का भ्रमण किया गया, बच्चों द्वारा राजकीय संग्रहालय में वर्चुअल हेलीकॉप्टर में बैठ कर पूरे झांसी का वर्चुअल भ्रमण किया गया बच्चों को बहुत अच्छा लगा। झांसी के किले में दृष्टि दिव्यांग बच्चों द्वारा ब्रेल लिपि में लिखे झांसी के इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की गई, स्पेशल एजुकेटर घनश्याम भारती द्वारा श्रवण दिव्यांग बच्चों को सांकेतिक भाषा (शाइन लैंगुएज) में किले की जानकारी एवं संग्रहालय के बारे में बताया गया। भ्रमण के समय जिला समन्वयक निर्माण रमेश चंद्र, स्पेशल एजुकेटर  चंदा त्रिपाठी,अशीष तिवारी, घनश्याम भारती, छाया गुप्ता, संदीप,राजीव, ऊषा,नितेश, प्रियंका ,धर्मेंद्र सिंह,स्नेहलता सिंह, फिजियोथैरेपिस्ट राणा प्रताप सिंह केयर टेकर सुधा देवी, इंचार्ज प्रधानाध्यापक आशा सिंह , बच्चों के साथ उपस्थित रहे बच्चों के साथ कुछ अभिभावक भी उपस्थित रहे । अंत में सभी का आभार जिला समन्वयक समेकित शिक्षा रत्नेश त्रिपाठी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *