Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: अखिल भारतीय कोरी/कोली महासभा एवं संत कबीर शिक्षा प्रचार एवं प्रसार समिति झांसी के संयुक्त तत्वाधान में 17बा मेधावी छात्र व छात्राओं का अभिनंदन एवं सम्मान समारोह का आयोजन राजकीय संग्रहालय झांसी में आयोजित किया गया.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहारीलाल आर्य (महापौर) नगर निगम, मुख्य वक्ता विनोद कुमार सेवरिया ग्वालियर व विशिष्ट अतिथि मनीराम वर्मा, पूर्व कुलसचिव, डॉ.डी.सी. धूपकारिया,रमेश चन्द्र मच्छे,ओम प्रकाश रहे, राजेश कुमार वर्मा उरई जालौन के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता पवन गौतम अध्यक्ष जिला पंचायत ने की. कार्यक्रम के संयोजक ई. मोहन लाल सिगरिया ने मेघावी छात्र छात्रा को सम्मान दिया और समाज सेवियों को सम्मानित किया गया है. इस मौके पर भूपेंद्र आर्य, एड.चन्द्रभान आदिम, ई. जगदीश लाल, डॉ.पप्पू राम सहाय, संत राम पेंटर, एड.बी. एल.भास्कर,बी.आर. निषाद बटटा गुरु एड.नीलम चौधरी, राजकुमारी आदिम,ब्रजलाल वर्मा, दलजीत पाठ्या, घनश्याम दास,कार्यक्रम में रामाधीन आर्य एण्ड पार्टी मऊरानीपुर द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का संचालन आर.के.वर्मा व आभार कार्यक्रम के संयोजक ई मोहन लाल सिगरिया ने किया कार्यक्रम में महिलाओं का स्वागत एवं सम्मान श्रीमती मिलन सिगरिया ने किया।