राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी का चेयरमैन राजकुमार मौर्य ने किया उद्घाटन

FATEHPUR NEWS: जिले में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में एक नई पहल हुई है। रविवार को वीआईपी रोड स्थित बुलेट चौराहा के पास ‘राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी’ प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन नगर पालिका परिषद अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार मौर्य ने किया। राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी के डायरेक्टर ज्ञान सिंह मौर्य ने बताया कि उनकी फर्म टाटा, वारी और अन्य प्रमुख कंपनियों के ऑनग्रिड और ऑफग्रिड सोलर पैनल लगाती है। उनकी सेवाएं आटा चक्की, ट्यूब वेल, घर, ऑफिस और स्कूल सहित सभी क्षेत्रों के लिए उपलब्ध हैं। श्री मौर्य ने भारत सरकार की पीएम सूर्य घर योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता 2KW के पैनल पर ₹60,000 और 3KW के पैनल पर ₹78,000 तक की केंद्रीय सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, कुछ राज्यों में अतिरिक्त सब्सिडी भी मिलती है, जिससे 3KW पर कुल ₹1,08,000 तक की सब्सिडी मिल सकती है।
उद्घाटन के अवसर पर, फर्म ने बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को ₹10,000 की विशेष छूट देने की भी घोषणा की है। इस उद्घाटन समारोह में सूरज दीन मौर्य, इं. आर पी मौर्य, श्रीराम पटेल, शत्रुघ्न लाल, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, बाबूलाल मौर्य, वीरेंद्र मौर्य, जी एल मौर्य, राकेश, देवेंद्र मौर्य, हंसराज सोनी और राजेश मौर्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *