Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव के निवासी की दर्दनाक सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। यह हादसा 24 सितंबर 2025 को उस समय हुआ जब थाने का चौकीदार चंदन सिंह यादव पुत्र नरेंद्र सिंह यादव, निवासी मंसूरपुर मुधनपुर थाना हुसैनगंज जो मेस में काम करता था, अपनी बाइक से किसी काम से जा रहा था। जानकारी के मुताबिक, चंदन सिंह हुसैनगंज थाना में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। किसी काम के चलते जाते समय उनकी बाइक हस्वा के पास डिवाइडर से अनियंत्रित होकर टकरा गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राहगीरों की मदद से घायल युवक को तत्काल जिले के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक देखते हुए पहले जिला अस्पताल उसके बाद कानपुर और आखिर में डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में इलाज के दौरान चंदन सिंह ने रविवार को दम तोड़ दिया था। हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा है, वहीं पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। ग्रामीणों ने बताया कि चंदन सिंह मेहनती और शांत स्वभाव के युवक थे। वे अपने परिवार का सहारा थे और घर की आर्थिक जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। हालांकि परिजनों ने लखनऊ के अस्पतालों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि वहां अस्पताल में भर्ती नहीं किया जा रहा और हमारे मरीज को इधर से उधर और इस अस्पताल से उस अस्पताल में दौड़ाया जा रहा था जिससे मरीज को समय से इलाज नहीं मिल पाने की वजह से उसकी जान गई है। रविवार को अंतिम संस्कार किया गया।