कौशांबी पहुंचे भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता का हुआ भव्य स्वागत

PRAYAGRAJ NEWS: भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर के जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता ने रविवार को कौशाम्बी स्थित माँ शीतला का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। ततपश्चात भुरजी भोजवाल सेवा संस्थान कौशाम्बी के पूर्व नियोजित स्वागत एवं अभिनंदन के कई कार्यक्रमों में उपस्थित हुए। प्रतीक्षा कर रहे समाज के लोगों ने अपने समाज के नेता संजय गुप्ता का जोरदार स्वागत, अभिनंदन माला पहनाकर किया। इस अवसर पर गुप्ता ने समाज के लोगों से अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाकर समाज का नाम शिखर पर ले जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि समाज को स्वदेशी अभियान से जोड़कर भारत को आत्मनिर्भर बनाएं । जो आत्मनिर्भर होता है वही लोगों का मार्गदर्शन करता है। उन्होंने समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह आज अपनों के बीच खुद को पाकर अभिभूत हैं। इस अवसर पर डॉ. विमल गुप्ता, गुरु प्रसाद गुप्ता, अंकित गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, डॉ. सुरेश गुप्ता, पवन गुप्ता, ज्ञानचंद्र गुप्ता, विराट गुप्ता, अरुण गुप्ता, हरिश्चंद्र गुप्ता, संजय गुप्ता, कृष्ना गुप्ता, गोपाल दास गुप्ता, बिपिन गुप्ता, प्रशांत गुप्ता आदि मौजूद रहे । उपरोक्त जानकारी भाजपा प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *