Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JALAUN NEWS: रविवार को साइबर थाना जालौन द्वारा यूपीआई के माध्यम से फ्रॉड हुई सम्पूर्ण धनराशि 2,51,000/-रूपये (दो लाख ज्ञइक्यावन हजार रूपये) वापस कराकर पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान लौटा कर सराहनीय कार्य किया। उपरोक्त संबंध में ग्राम रोमई मुस्तकिल देवनपुरवा थाना कुठौन्द निवासी मनोज कुमार पुत्र सत्यनारायण घटना की लिखित सूचना साइबर थाना पुलिस को दी गई। उपरोक्त सूचना पर साइबर थाना पुलिस द्वारा तुरन्त कार्यवाही कर ठगी की गई रकम बरामद कर ली। जिसपर पीड़ित द्वारा साइबर पुलिस द्वारा किए गए कार्य की प्रशंसा की गई।