बढ़पुरा पुलिस ने चलाया साइबर अपराध जन जागरूकता अभियान

ETAWA NEWS: रविवार को थाना बढ़पुरा पुलिस द्वारा उदी चौराहे पर साइबर अपराध जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने स्थान-स्थान पर शिविर लगाकर आम जनता को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अतुल कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में पुलिस कर्मियों ने लोगों को बताया कि अज्ञात लिंक, कॉल या मैसेज पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें। साथ ही यह भी बताया गया कि यदि किसी के साथ साइबर फ्रॉड की घटना घटित होती है तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। इस मौके पर कांस्टेबल राहुल शर्मा, कांस्टेबल सौरभ कुमार सिंह, कांस्टेबल देश दीपक, तथा महिला होमगार्ड सुधा देवी सहित थाना बढ़पुरा का समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। पुलिस टीम ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं भी सतर्क रहें और दूसरों को भी साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *