लखनऊ में वकीलों के चैंबर पर बुलडोजर चलना दुर्भाग्यपूर्ण:राकेश शरण मिश्र

मुख्यमंत्री से मुआवजा और पक्का चैंबर जल्द से जल्द देने की किया अपील

SONBHADRA NEWS: प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को नगर निगम के अधिकारियों द्वारा पुलिस की मौजूदगी में वकीलों का चैंबर तोड़े जाने पर संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रत्याशी बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश राकेश शरण मिश्र ने गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश सरकार का तानाशाही रवैया करार दिया है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने इस घटना पर दुःख और आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी जहां उच्च न्यायालय के हजारों अधिवक्ता प्रदेश में न्याय व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने के लिए अपने कानूनी ज्ञान और बुद्धिमता से दिन रात एक किए हुए हो और जहां बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आधे दर्जन माननीय सदस्यगण वकालत करते हो वहां बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के बुलडोजर चलवाकर अधिवक्ताओं का चैंबर तोड़ा जाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और अत्यंत निंदनीय है और इस पीड़ादायक कारवाई की तीव्र निंदा करता हूं। इस मुद्दे पर श्री मिश्र ने माननीय मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग करते हुए अपील किया है कि जल्द से जल्द जिन अधिवक्ताओं का चैंबर तोड़ा गया है उनको प्रदेश सरकार से उचित मुआवजा और पक्का चैंबर दिलवाने का कष्ट करें एवं चैंबर तोड़ने की कारवाई में शामिल नगर निगम के अधिकारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कारवाई करें अन्यथा प्रदेश के अधिवक्ताओं को प्रदेश व्यापी आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेवारी प्रदेश सरकार की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *