संरक्षित खेती पर तीन माह का प्रमाणपत्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

JHANSI NEWS: रानी लक्ष्मीबाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झाँसी में सब्जी बिज्ञान विभाग द्वारा संरक्षित खेती के अर्न्तगत सब्जियों की उन्नत उत्पादन तकनीक पर तीन माह का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 01 नम्बर 2025 से 31 जनबरी 2026 तक आयोजित होगा। इसमें पॉलीहाउस एंव शेडनेट में सब्जियों की आधुनिक खेती,पौध संरक्षण,पोषण प्रबंधन, बीज उत्पादन, प्रतिरोपण तकनीक तथा उ़द्यमिता के अवसरों पर व्यावहारिक एवं सैद्वांतिक प्रशिक्षण दिया जायगा। कृषि, उद्यानिकि एवं संबंधित बिषयों के कृषक तथा कृषि-उद्यमी इसमें आवेदन कर सकतें हैं। इच्छुक अभ्यार्थी 30.10.2025 तक अपना आवेदन विश्वविद्यालय की वेवसाइट www.rlbcau.ac.in या विभाग कार्यालय में जमा करें। अधिक जानकारी के लिए कृपया विश्वविद्यालय की वेवसाइट पर उपलब्ध अधिसूचना (नोटिफिकेशन) देखें। विभागाध्यक्ष सब्जी विज्ञान विभाग डॉ. राजेश कुमार सिंह, समन्वयक प्रशिक्षण कार्यक्रम, सर्म्पक सूत्र 9881303443 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *