अधिवक्ताओं का हित ही सर्वोपरी : ज्ञानेंद्र तिवारी

JHANSI NEWS: अधिवक्ताओं में फैली वैमनस्यता को समाप्त कराने का प्रयास करते हुए अधिवक्ता ओर अधिवक्ता के परिवार के सम्मान के लिए हमेशा लड़ाई लगेंगे। अधिवक्ताओं में आपसी सौहार्द बनाए रखेंगे। यह बात जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ज्ञानेंद्र कुमार तिवारी ने कही। जिला अधिवक्ता संघ के मतदान की तिथि नजदीक आ रही, वैसे वैसे अधिवक्ता संघ के पद के प्रत्याशी अपनी अपनी घोषणाएं कर रहे है। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एडवोकेट ज्ञानेंद्र कुमार तिवारी ने रविवार को पत्रकार वार्ता के दौरान अपने चुनावी मुद्दे बताए। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी कि अधिवक्ताओं का हित ही सर्वोपरि है,ओर उन्हें अधिवक्ताओं ने आशीर्वाद दिया तो वह किसी भी अधिवक्ता का सम्मान नहीं गिरने देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के बीच पारस्परिक सौहार्द बनाए रखने का प्रयास करेंगे। उनकी आपसी मुकदमे बाजी को मध्यस्ता समझौता कराकर खत्म कराने का प्रयास करेंगे। वरिष्ठ अधिवक्ताओं को कैशलेश चिकित्सा सुविधा दिलाने का शासन से प्रयास रहेगा, महिला अधिवक्ता के लिए अलग से महिला अधिवक्ता भवन, जूनियर अधिवक्ताओं को शासन से अधिक से अधिक मासिक मानदेय दिलाने का प्रयास, अधिवक्ताओं को शुद्ध पेयजल, सुलभ शौचालय, की व्यवस्था, अधिवक्ताओं को चेंबर दिलाने का प्रयास, महिला अधिवक्ताओं को तीस प्रतिशत डीजीसी, एडीजीसी के पद पर प्रतिनियुक्त कराने का प्रयास, अधिवक्ता ओर उनके परिवार के सम्मान की लड़ाई लड़ना। उन्होंने कहा कि जितना उनसे प्रयास हो सकेगा वह सरकार से अधिवक्ताओं के हित की लाभकारी योजनाएं दिलाने का लगातार प्रयास करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *