Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: उमरा यात्रा पर जाने वाले सनी सादिक मंसूरी के लिए भव्य इस्तकवालिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द का प्रतीक भी बना। सैकड़ों क्षेत्रवासी और उनके परिवारों ने इस अवसर पर हिस्सा लिया और हज-उमरा यात्रा की तैयारी की खुशी साझा की। रेलवे स्टेशन पर फूल मालाएं पहना कर मिठाई खिलाकर सनी सादिक मंसूरी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उमरा करने जा रहे।लोगों के लिए देश देश देश की खुशहाली और सुरक्षित यात्रा की अमन चेन की दुआएं की। उमरा करने जा
रहे सनी सादिक मंसूरी का स्वागत करने आए लोगों ने अपने हक में दुआएं करने को कहा। सनी सादिक के बड़े भाई अमीर मंसूरी ने कहा कि आज मुझे बहुत खुशी हो रही है।कि मेरा भाई आज उमरा करने जा रहा है। अल्लाह से यही दुआ करता हूं कि जो भी तमन्ना रखते हैं उमरा हज उनको नसीब हो। ईश्वर का मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि मेरा भाई आज उमरा करने जा रहा हूं। इदरीश मंसूरी ने स्टेशन पर आए हुए सभी लोगों का शुक्र अदा किया। इस मौके आमिर मंसूरी, मखदूम खान,राजू मंसूरी,इदरीश मंसूरी,मुश्ताक अली,जुन्नुजुनैद अहमद,तबरेज मंसूरी,मोहम्मद अली, साद मंसूरी, आदिल मंसूरी,हनी,शिफा,अयान मंसूरी,शाहीन, बानो,सितारा बनो,नजमा बानो ,सवाना बानो,नाज बानो चांदनी, हूमा बानाे, सादिक मंसूरी आदि मौजूद रहे।