झांसी मंडल स्टेशन पर स्वच्छता संदेश लेकर उतरी संरक्षा नुक्कड़ टीम

JHANSI NEWS: मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन के नेतृत्व में झांसी मंडल की संरक्षा नुक्कड़ टीम ने  स्वच्छता पखवाड़ा  के अंतर्गत रेल यात्रियों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन परिसर में रेल यात्रियों को स्वच्छता और स्वच्छ प्रसाधन के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों को बायो टॉयलेट का सही उपयोग, खुले में शौच न करने और रेल लाइन के किनारे गंदगी फैलाने से बचने के संदेश दिए गए। इसके पहले, 11 अक्टूबर को दतिया रेलवे स्टेशन पर टीम ने ‘स्वच्छ नीर’ विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें यात्रियों को स्वच्छ जल पीने के महत्व और रेल नीर  की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई। रेल यात्रियों ने दोनों नुक्कड़ नाटकों को बड़ी रुचि के साथ देखा और इसकी सराहना की। संरक्षा नुक्कड़ टीम में सभी कलाकार रेल कर्मी हैं, जिनमें अनीता वर्मा, शेफाली साहू, सिद्धार्थ नगर सहारिया, सुभाष बाबू खत्री,  शैलेंद्र दुबे और  रजनीश श्रीवास्तव शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *