Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित परीक्षा में प्रथम पाली में 6697 एवं द्वितीय पाली में 6746 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
PRAYAGRAJ NEWS: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज परीक्षा आयोजित परीक्षा सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा) परीक्षा-2025 तथा सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रा)- 2025 जनपद में 12 अक्टूबर को दो पालियों में 27 परीक्षा केंद्रों पर सम्पन्न करायी गई। दो पालियो में आयोजित होने वाली परीक्षा पहली पाली सुबह 09:30 से दोपहर 11:30 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 02:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक सकुशल संपन्न हुई। अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने नकलविहीन व सुचितापूूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और प्राचार्य /केन्द्र व्यवस्थापको को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जनपद में आयोजित परीक्षा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशन पर एडीएम वित्त एवं राजस्व वरुण कुमार पांडेय एवं एडीएम नमामी गंगे योगेंद्र कुमार एवं नगर मजिस्ट्रेट प्रमोद झा ने भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों के साथ अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए भ्रमण किया। अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल एवं एसपी सिटी प्रीति सिंह ने एसपीआई इंटर कालेज, बिपिन बिहारी इंटर कॉलेज, सूरज प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज, नेशनल हाफ़िज़ सिद्दकी इंटर कालेज, वीएमएल राजकीय महिला महाविद्यालय का निरीक्षण करते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि शूचितापूर्ण व नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने पर होगी कार्यवाही। उन्होने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है यदि किसी के द्वारा गलत अफवाह फैलाया जाता है तो उसके विरूद्ध भी कार्यवाही की जायेगी। परीक्षा में किसी भी प्रकार का मोबाइल, इलेक्ट्रानिक सामान/उपकरण, घड़ी आदि ले जाना पूर्ण प्रतिबन्धित रहा। परीक्षा केन्द्र के मुख्य गेट पर परीक्षार्थियो की तलाशी सुनिश्चित कराते हुए किसी भी अनुचित साधन के प्रयोग को पूर्ण तरह रोका गया। मौके पर महिला परीक्षार्थियो के तलाशी के लिये विधिवत इनक्लोजर/केबिन बना कर महिला द्वारा ही तलाशी ली गई। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग द्वारा दिये गये अनुदेशो का सभी प्राचार्य/केन्द्र व्यवस्थापक, मजिस्ट्रेट भली भांति निर्देशानुसार परीक्षा को सम्पन्न कराया गया। परीक्षा केन्द्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेटो के अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगायी गई, सभी अपने परीक्षा केंद्रों पर मुस्तैद रहे। केन्द्र व्यवस्थापको द्वारा परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश एवं सिटिंग व्यवस्था के साथ-साथ पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था पहले से सुनिश्चित किया गया। परीक्षा केंद्र के निरीक्षण के दौरान केन्द्रो पर लगाये गये समस्त सी0सी0टी0वी0 कैमरा अनवरत चालू हालत में मिले। अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल ने जानकारी देते हुये बताया कि आज परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 को 27 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पारियों में परीक्षा शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। प्रथम पाली में 11493 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना था, परंतु 4796 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 6697 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में 11493 परीक्षार्थियों को उपस्थित होना था, परंतु 4747 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, तथा 6746 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए रहे।अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर आने वाले परीक्षार्थियों को किसी भी तरह की कोई समस्या न हो। इसके दृष्टिगत नगर मजिस्ट्रेट श्री प्रमोद झा ने रात्रि में भ्रमण कर बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें जानकारी दी और रेलवे स्टेशन पर बनाएं हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेंद्र कुमार पटेल, पुलिस बल सहित केंद्र व्यवस्थापक एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।