Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक संपन्न
PRAYAGRAJ NEWS: गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक पूर्व मंडलायुक्त आर एस वर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन में आज हुई। सर्वसम्मति से आर एस वर्मा को पुनः अध्यक्ष चुना गया।उमेश शर्मा और डॉ सुधा प्रकाश को उपाध्यक्ष डॉ वी के श्रीवास्तव महामंत्री, सर्वेश मिश्रा को सचिव और राजेश यादव मीडिया प्रभारी चुना गया। सदस्यों ने आठवे वेतन आयोग की विज्ञप्ति और श्टीओआरश् अब तक ना जारी होने पर गहरी चिंता व्यक्त की और वित्त संशोधन अधिनियम 2025 वापस न लिए जाने के कारण शासन द्वारा पेंशनर्स के हितों की उपेक्षा किये जाने की आशंका व्यक्त की। पेंशनर्स ने यह निर्णय लिया कि जो पेंशनर्स के हितों को प्रथमिक्ता देगा,पेंशनर्स उसी के साथ रहेंगे। साथ ही उत्तर प्रदेश शासन के राशिकरण की कटौती 15 वर्ष तक किये जाने सबंधित निर्णय दिनाक 25 सितंबर 2025 के विरुद्ध मा उच्च न्यायालय में याचिका दायर किये जाने का भी निर्णय लिया गया। डॉ वीके श्रीवास्तव सचिव की स्व रचित कविताओं का संकलनष् मृगतृष्णा ष् का विमोचन किया गया। अक्टूबर में जन्म दिन वाले सदस्यों को सम्मानित कर उन्हें बधाई पत्र देकर उनके स्वस्थ रहने और दीर्घायु की कामना की गई। इनमे आरएस वर्मा, सर्वेश मिश्रा, पीसीएल श्रीवास्तव,सुशील श्रीवास्तव, हिनच लाल सिंगरौर, पुष्पा श्रीवास्तव आदि प्रमुख रहे। बैठक में डॉ पीके सिन्हा, किरण बाला पांडेय, संतोष कुमार श्रीवास्तव, एस सिंह, आर डी प्रसाद, योगेंद्र पांडेय, उमा कौशिक, शीतला प्रसाद आदि रहे।