Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

परिजन स्वयं पहुंचे कांग्रेस कार्यालय
FATEHPUR NEWS: जहां एक ओर पिछले तीन – चार दिनों से रायबरेली में मृतक हरिओम बाल्मीकि के घर तुराबअली के पुरवा उनके परिजनों को आर्थिक सहायता पहुंचाने हेतु कांग्रेसियों को प्रशासन द्वारा रोका जा रहा था तो वहीं दूसरी ओर मृतक हरिओम बाल्मीकि के परिजन स्वयं कांग्रेस कार्यालय पहुंच कर नेताओं को सूचित किया कि उन्हें यहीं मदद राशि सौंप दी जाए। सूचना प्राप्त होते ही कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी, शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा एवं मलीहाबाद के पूर्व विधायक एवं रायबरेली लोकसभा प्रभारी इंदल कुमार रावत आनन – फानन कांग्रेस कार्यालय ज्वालागंज पहुंचकर परिजनों को नगद सहायता राशि प्रदान करते हुए आगे भी समय – समय पर मदद करते रहने का भरोसा दिया। उसके पहले परिजनों से मिलने की बराबर कवायत कर रहे कांग्रेसी सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर मृतक हरिओम के परिवार को सहायता राशि देने हेतु मिलने की अनुमति मांगी जिसमें जिलाधिकारी द्वारा एक घंटे बाद बताने को कहा गया इसके उपरांत वार्ता में असफल कांग्रेसी हताश होकर बैठ गए तभी मृतक हरिओम की बहन ने फोन द्वारा बताया कि वह स्वयं कार्यालय पहुंच गई है। कार्यालय में एकत्रित पत्रकारों से बात करते हुए जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि यह बात समझ से परे है कि आख़िर प्रशासन हमे ही क्यों मृतक के परिजनों से नहीं मिलने दे रहा जब कि भाजपा के मंत्री के साथ पूरा अमला मृतक के घर पहुंच गया जबकि कांग्रेसी तो केवल दो तीन लोग ही जाना चाहते थे इसका सीधा अर्थ है कि प्रशासन भाजपा के दबाव में कार्य कर रहा है जो लोकतंत्र के लिए हितकर नहीं है वहीं शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि किसी पीड़ित की मदद करना कैसे गलत हो सकता है और कांग्रेस ने सदैव सामाजिक दृष्टिकोण अपनाते हुए पीड़ितों की मदद की है इसे कतई अनुचित नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकरण में भी सर्वप्रथम कांग्रेस ने आगे आकर पीड़ितों की मदद की जिसमें राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रादेशिक नेताओं तक ने आकर आर्थिक मदद करते हुए आगे भी मदद का भरोसा दिया। उसी क्रम में आज पुनः पीड़ितों को बसर के लिए एवं जर्जर घर की मरम्मत हेतु नगद सहायता प्रदान की गई। प्रदेश कमेटी की तरफ से आए रायबरेली लोकसभा प्रभारी इन्दल कुमार रावत ने भी प्रशासन की कार्यवाही को आश्चर्य जनक बताते हुए भाजपा के द्वारा डाले जा रहे अनुचित दबाव की घोर निंदा की साथ ही पीड़ितों को आश्वस्त करते हुए कहा कि कांग्रेस सदैव उनके साथ है एवं हर संभव उनकी मदद की जाएगी जिसके लिए साफ तौर पर राहुल गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का निर्देश है। इस बीच मुख्य रूप से उपस्थित कांग्रेसियों में शेख एजाज अहमद, कलीम उल्ला सिद्दीकी, माधुरी रावत,आदित्य श्रीवास्तव, राजेंद्र लोधी, आरिफ खान, सुधांशु पांडेय, ओम प्रकाश कोरी, अजय बच्चा, धर्मेंद्र सिंह, वकील खान, नसीम अंसारी, नफीस खान मौजूद रहे हैं।