Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

लावारिश लाशों के संस्कार सहित कई अन्य मुद्दों पर बनी सहमति
FATEHPUR NEWS: गंगा तट भिटौरा स्थित शमशान घाट प्रबंधन समिति की त्रैमासिक बैठक शिव लोक ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित की गई। ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पिछली कार्यवाही की समीक्षा की गई और नए प्रस्तावों पर आम सहमति बनी। बैठक में शमशान घाट परिसर में विद्युत व्यवस्था, परित्यक्त जल निकासी और अन्य सामुदायिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर निर्णय लिया गया। उपस्थित सदस्यों ने इन कार्यों को आम सहमति से पूरा करने का संकल्प लिया। समिति के सदस्यों ने जिले के विभिन्न कोनों में मिलने वाले लावारिस शवों के सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिए एक नई रणनीति तैयार की। शमशान घाट के प्रबंधक वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि शिव लोक ट्रस्ट पिछले 15 वर्षों से यह कार्य कर रहा है। वीरेंद्र पांडेय के अनुसार, ट्रस्ट लावारिस शवों के कफन, हवन सामग्री, लकड़ी और पुरोहित की व्यवस्था निःशुल्क करता है। पिछले 15 वर्षों में ट्रस्ट के माध्यम से लगभग 1235 लावारिस शवों का सम्मानजनक तरीके से अंतिम संस्कार किया जा चुका है। बैठक में सुधाकर अवस्थी एडवोकेट, मेवालाल मौर्य एडवोकेट, रामानंद मौर्य, रमेश चंद विद्यार्थी, राजेंद्र प्रसाद साहू, रामविलास पाल नेताजी, श्मशान घाट के सफाई कर्मी अखिलेश व उमेश, और कर्मकांड करने वाले मुन्ना पांडा सहित ट्रस्ट के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।