Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SONBHADRA NEWS: चतरा ब्लॉक अंतर्गत पटना गांव के आदिवासियों ने सोमवार को सोनांचल संघर्ष वाहिनी के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। मांगों का ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि रामलाल यादव को सौंपा गया।प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए सोनांचल संघर्ष वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रोशन लाल यादव ने कहा कि पटना रेंज के वनाधिकारी और कर्मचारीगण पटना गांव के गंदूडीह टोले में पुश्तैनी जोत कोड़ कर रहे लगभग 200 परिवार जो डेढ़ सौ बीघा जमीन पर काबिज हैं ,। उन्हें अचानक वन रेंज पटना के अधिकारी कर्मचारी जबरन रोक रहें हैं जो सरासर गलत है। इन आदिवासियों की जीविका ही यह खेतिहर जमीन है जिसके सहारे दो सौ परिवारों की रोजी रोटी चलती है। पटना गांव का यह मामला अत्यंत गम्भीर बना हुआ है जिसे जिला प्रशासन त्वरित वन समिति बनाकर यह जमीन इन आदिवासियों को पट्टा करे तभी इन आदिवासियों के साथ असली न्याय होगा। प्रदर्शनक में काफी संख्या में लोग शामिल रहे।