हरिश्चन्द्र पी.जी. कॉलेज में तीन दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन

VARANASI NEWS: हरिश्चन्द्र पी.जी. कॉलेज, वाराणसी के बी.एड. विभाग एवं पीडीलाइट फेविक्रिल के संयुक्त तत्वाधान में “कचरे और रंगों से बने शिक्षण-अधिगम सामग्री” विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन दिनांक 10 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2025 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को नवाचार, सृजनात्मकता और पर्यावरण संरक्षण की भावना के साथ-साथ पाठ्यक्रम में निर्धारित शिल्प एवं कला से सम्बंधित कौशल विकास करना था। कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में पूजा शर्मा ने प्रतिभाग किया, जिन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार की शिक्षण सामग्री बनाने की तकनीकें और महत्व को विस्तार से समझाया। विद्यार्थियों ने बेकार समझे जाने वाले सामान जैसे मिट्टी के ग्लास, गत्ता, रंग, कागज़ आदि से सुंदर एवं उपयोगी शिक्षण उपकरण एवं सजावट के कई सामान बनवाए। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर रजनीश कुंवर ने विद्यार्थियों को कौशल विकास के महत्त्व से अवगत कराया तथा कार्यशाला की संयोजिका प्रोफेसर अनीता सिंह ने कहा कि ऐसी गतिविधियाँ शिक्षक शिक्षार्थियों को रचनात्मक एवं व्यावहारिक रूप से सशक्त बनाती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए शुभकामनाएँ दीं. कार्यशाला में विभाग के समस्त शिक्षक प्रोफेसर अनुराधा राय, प्रोफेसर कनकलता विश्वकर्मा, डॉ. दुर्गेश सिंह यादव, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, डॉ. शेफाली पाल, डॉ. देवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. अनिल कुमार तथा डॉ. प्रमोद कुमार  आदि ने सक्रिय सहभागिता निभाई और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यशाला के अंत में विद्यार्थियों द्वारा निर्मित सामग्री की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे सभी अतिथियों एवं शिक्षकों द्वारा सराहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *