Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

पांच सौ मरीजों को स्वास्थ्य जांच कर दिया गया दवा
KUSHINAGAR NEWS: जनपद के कसया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भैंसही में रविवार को एक सराहनीय पहल देखने को मिला… जहां ड्रीम यूथ क्लब के अध्यक्ष विशाल जायसवाल समाजसेवी के पहल पर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. भैंसही प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित इस शिविर की शुरुआत पौधरोपण के साथ की गई. इलेक्ट्रो होमियोपैथी मान्यता संघर्ष समिति और ड्रीम यूथ क्लब भैंसही के संयुक्त पदाधिकारियों व मणिन्द्र कुमार पत्रकार के तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे…करीब पांच सौ से अधिक मरीजों की जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाएं और स्वास्थ्य परामर्श दिया गया. शिविर में चिकित्सकों ने ब्लड प्रेशर,शुगर, बुखार, त्वचा रोग सहित जापानी मशीन से कई बीमारियों की जांच की और जरूरी सलाह दी….इस मौके पर ड्रीम यूथ क्लब के पदाधिकारियों ने चिकित्सकों और आयोजकों का माल्यार्पण कर, अंगवस्त्र ओढ़ाकर, एवं बुद्ध प्रतिमा देकर सम्मानित किये..ड्रीम यूथ क्लब के अध्यक्ष विशाल जायसवाल ने कहा कि ऐसे शिविर गांव-गांव में होते रहने चाहिए ताकि लोगों को अपने घर के पास ही इलाज की सुविधा मिल सके….स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाने की यह पहल वाकई सराहनीय है…ऐसे प्रयास समाज में स्वास्थ्य जागरूकता और सेवा भावना दोनों को मजबूत करते हैं. वहीं मणिन्द्र कुमार पत्रकार ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किये, कार्यक्रम की सफलता में विशाल जायसवाल समाजसेवी, मणिन्द्र कुमार पत्रकार,ज्ञानेश गुप्ता,बालकेन्दु राय, सत्यम जायसवाल,अनिल यादव, अखिलेश मद्धेशिया,मन्टू मद्धेशिया, शिव कुमार यादव,विराट पाण्डेय,रिजवान अंसारी- शिक्षक,सोनू गुप्ता,भरत मद्धेशिया,चन्दन मद्धेशिया,अन्शू जायसवाल, रौनक जायसवाल,अन्शू यादव सहित अधिक संख्या में ड्रीम यूथ क्लब के पदाधिकारी व ग्रामवासी तथा चिकित्सक- डॉ. राघवेन्द्र सिंह, डॉ. रामगोपाल पटेल, नितू वर्मा, अमित कुमार, सविता खातून, प्रिया सिंह और आकांक्षा, सुमन सहित कई लोगों की अहम भूमिका रही।