Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में सोमवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि बाढ़ नियंत्रण मंत्री के ग्राम सभा ओडी, जमालपुर में ठेकेदार और अधिकारियों की लापरवाही के कारण सैकड़ों गांव की फसल बर्बाद हो गई।उन्होंने ने बताया कि ओडी ग्राम सभा में गडई नदी के पुराने पुल को तोड़कर नए पुल का निर्माण किया जा रहा है। ठेकेदार ने पुल निर्माण से पहले नदी को पूरी तरह बांधकर उस पर नदी पार करने के लिए चौड़ा रास्ता बनाया, जिससे बरसात के दौरान पानी का निकास नहीं हो सका। अहरौरा बांध खुलने पर पूरा पानी ओडी में बने बांध से रुक गया और नदी के दोनों तरफ पानी बाहर निकलने लगा, जिससे कई गांवों में बाढ़ आ गई। इस बाढ़ से जमालपुर ब्लॉक के सैकड़ों गांव प्रभावित हुए हैं। इस दौरान मांग की गई कि ठेकेदार और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।प्रभावित गांवों को तत्काल सहायता प्रदान की जाए। इस अवसर पर डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, भगवती प्रसाद चौधरी, पूर्व विधायक, अरविंद सिंह पटेल, एमएलसी प्रत्याशी, संजय राय प्रियदर्शी, शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी, शिव शंकर चौबे, जिला पंचायत सदस्य, मिन्हाज अहमद, मीडिया प्रभारी, गुलाबचंद पांडे, वरिष्ठ अधिवक्ता आदि लोग मौजूद रहें।