Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

बसपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से किया अभिनंदन
JALAUN NEWS: बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता लालाराम अहिरवार को बुंदेलखंड प्रभारी बनाए जाने की घोषणा के बाद बसपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। सोमवार को जिला बसपा कार्यालय उरई में कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर उनका फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर जिला कार्यालय कार्यकर्ताओं से खचाखच भरा रहा। हर तरफ “बसपा जिंदाबाद” और “बहन मायावती जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लालाराम अहिरवार के संगठन में आने से बुंदेलखंड में पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। जिला पंचायत सदस्य मनोज याज्ञिक ने कहा कि लालाराम अहिरवार एक संघर्षशील और जमीनी नेता हैं, जिनके नेतृत्व में संगठन को गांव-गांव तक विस्तार मिलेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में बसपा कार्यकर्ता पूरी मजबूती से जुटकर बहन मायावती के हाथों को मजबूत करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश जाटव, मानवेन्द्र पटेल, सुरेश चंद्र गौतम, उदय चौधरी बिलाया, शैलेंद्र शिरोमणि, वीरपाल उर्फ बबलू, अल्ताफ खान, उदयबीर दोहरे, संजय गौतम, महेंद्र सोमई, आदेश भंते, राजेश जाटव, धीरेन्द्र चौधरी, डॉ. देवेंद्र कुमार रामसनेही, शेर सिंह, सौरभ चौधरी, आनंद परिहार, विनय गौतम, सरदार दोहरे और शैलेन्द्र दमरास सहित बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।