जिलाधिकारी ने सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ी करण के कार्यों का किया निरीक्षण

गुणवत्तापरक निर्माण सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश

JALAUN NEWS: जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज जनपद में वर्ष 2024-25 की चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सैदनगर से अक्षरा देवी माता मंदिर तक 2 करोड़ की लागत से बन रहे चौड़ीकरण कार्य, एट–कोटरा मार्ग के 35 करोड़ की लागत वाले निर्माण कार्य तथा उरई–कोंच–नदीगांव मार्ग के 9 किलोमीटर पर 17 करोड़ की लागत से चल रहे कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सड़कों की गुणवत्ता, मोटाई, आरसीसी स्ट्रक्चर एवं बेस लेयर की मजबूती का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मार्ग को बीच-बीच में काटकर परतों की गुणवत्ता जांचने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि कॉम्पेक्शन उचित स्तर पर और तकनीकी मानकों के अनुसार किया जाए, जिससे सड़क दीर्घकालीन रूप से मजबूत एवं टिकाऊ बने। उन्होंने आरसीसी में दरारें पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अभियंताओं को तत्काल सुधारात्मक कार्य करने तथा सड़क के स्लोप को सही ढंग से समायोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि हर स्तर पर पारदर्शिता और मानक गुणवत्ता का पालन सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड अमित सक्सेना, अधिशासी अभियंता शैलेंद्र राजपूत आदि सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *