जिलाधिकारी ने जुझार पुरा सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण 

किसानों से संवाद कर डीएपी वितरण की जानकारी ली,पर्याप्त भंडारण पर किसानों ने जताई संतुष्टि

JALAUN NEWS: जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज कोंच सहकारी क्रय-विक्रय समिति, जुझारपुरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डीएपी खाद के भंडारण, उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था का विस्तार से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने किसानों से संवाद कर खाद वितरण की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पाया कि केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद उपलब्ध है तथा किसानों को निर्धारित दरों पर पारदर्शी ढंग से खाद का वितरण किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने समिति सचिव को निर्देशित किया कि किसानों को कतारबद्ध एवं सुचारू व्यवस्था में खाद उपलब्ध कराई जाए ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या शिकायत की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने यह भी कहा कि खाद वितरण एवं भंडारण व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए, और किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कौंच ज्योति सिंह आदि सम्बंधित अधिकारी व किसान मौजूद मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *