Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

ETAWA NEWS: सोमवार को एथलेटिक्स जनपद युवक समारोह का आयोजन लोकमान्य रूरल इंटर कालेज के खेल प्रांगण में हुआ।मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डा अतुल प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि जीआईसी कालेज के प्रधानाचार्य डॉ दीपक सक्सेना सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ मुकेश यादव ,प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने थावक को मशाला सौंप कर खेल ध्वज फहराकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मेजबान कालेज के प्रधानाचार्य शिव शंकर त्रिपाठी ने आए हुए सभी अतिथियों को शॉल उड़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।जिलास्तरीय प्रतियोगिता में जिले की सभी 06 तहसीलों भरथना ,इटावा ,ताखा ,सैफई ,
जसवंतनगर ,चकरनगर तहसीलों के विजेता प्रतिभागी शामिल हुए।
अपने उद्बबोधन में मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक श्री सिंह ने कहा कि खेल में हार जीत का महत्व नहीं होता है खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ उमेश यादव, पवन सिंह,डॉ शिव कुमार यादव हैवरा, ब्रजेश यादव खरगपुर सरैया ,हरेंद्र प्रसाद लवेदी, डॉ एस के चतुर्वेदी चकरनगर ,अवधेश कुमार सरसई नावर ,अहेरीपुर डॉ निशावर्मा, कन्या विद्यालय महेवा डॉ अमिता यादव आदि मौजूद रहे।प्रबंध समिति की ओर से उपसचिव राजू दुबे ने स्वागत किया।पहले दिन की खेल विधाओं में जसवंतनगर तहसील का दबदबा रहा जिसमें 800 मीटर बालक वर्ग में भरथना तहसील के अर्जुन यादव प्रथम ,इटावा के अभिषेक द्वितीय ,जसवंतनगर के अनुज तृतीय ,800 मीटर दौड़ बालिका वर्ग स्वाति जसवंतनगर प्रथम ,शालिनी जसवंतनगर द्वितीय ,कृष्णा इटावा तृतीय , 17 वर्षीय 600 मीटर जूनियर बालक वर्ग में पीयूष प्रथम ,सूरज द्वितीय जसवंतनगर तथा रामसजीवन इटावा तृतीय रहे ,बालिका वर्ग 600 मीटर दौड़ में निशा इटावा प्रथम ,सुरभि जसवंतनगर द्वितीय तथा पायनिश चकरनगर तृतीय रही वही 14 वर्षीय बालक वर्ग 600 मीटर दौड़ में सैफई के नकुल प्रथम ,जसवंतनगर के गौतम द्वितीय तथा जसवंतनगर मनीष तृतीय रहे 600 मीटर बालिका वर्ग में संध्या जसवंतनगर प्रथम ,रेनू इटावा द्वितीय ,मुक्ति जसवंतनगर तृतीय रहे । वहीं 100 मीटर फर्राटा दौड़ में अनुज जसवंतनगर प्रथम ,कपिल तिवारी भरथना द्वितीय तथा विशाल सैफई तृतीय रहे ,बालिका वर्ग में कविता जसवंतनगर प्रथम ,संध्या जसवंतनगर द्वितीय ,भरथना की आकृति तृतीय रही वही 17 वर्षीय जूनियर बालकवर्ग में दीपक जसवंतनगर प्रथम ,निखिल जसवंतनगर द्वितीय तथा निखिल ताखा तृतीय रहे समाचार लिखे जाने तक खेल चालू थे।