Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

AURAIYA NEWS: जनपद के नगर पंचायत अटसू में शनिवार को विशाल तड़कावध तो बाबरपुर में विशाल रामलीला का आयोजन किया गया, रविवार को अटसू व बाबरपुर कस्बा में धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव का अनूठा संगम देखने को मिला। एक ओर अटसू महोत्सव के चौथे दिन भव्य तड़का वध का मंचन हुआ, तो वहीं बाबरपुर में लगातार तीस वर्षों से जारी धनुष भंग लीला ने अपनी परंपरा को जीवंत रखा। अटसू नगर पंचायत सब्जी मंडी परिसर में आयोजित रामलीला व बाबरपुर कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने फीता काटकर किया। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष इंदु गुप्ता और चेयरमैन प्रतिनिधि स्वदेश पोरवाल द्वारा नगर को भव्य रूप से सजाने की सराहना करते हुए कहा कि-“अटसू महोत्सव ने पूरे क्षेत्र में सांस्कृतिक चेतना को नई दिशा दी है। जिस तरह नगर को सजाया गया है, वह मिथिला नगरी की झलक प्रस्तुत करता है।”रामलीला में मुनि याचना और ताड़का वध जैसे प्रसंगों का मनमोहक मंचन हुआ। भगवान श्रीराम और ताड़का के युद्ध दृश्य के दौरान दर्शक तालियों की गड़गड़ाहट से भोर तक जुटे रहें। वहीं बाबरपुर कस्बे में अधिवक्ता शेष नारायण सक्सेना के तत्वावधान में आयोजित धनुष भंग लीला में सीता स्वयंवर, अजगव खंडन रावण- बाणासुर संवाद तथा परशुराम-लक्ष्मण संवाद जैसे प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में भक्तों की भीड़ देर रात तक बनी रही। दोनों ही आयोजनों में नगर पंचायत पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मीडिया बंधुओं और क्षेत्रीय जनता की बड़ी उपस्थिति रही, कार्यक्रम के दौरान अटसू में क्षेत्रीय पत्रकारों को अंग वस्त्र व भगवान की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया, धार्मिक भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास से ओतप्रोत इन कार्यक्रमों ने पूरे क्षेत्र को राममय बना दिया।