Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

AURAIYA NEWS: अछल्दा थाना क्षेत्र के खुमानपुर निवासी 40 वर्षीय रामवीर सिंह उर्फ गुगई पुत्र लाखन सिंह अपने ट्रैक्टर से गांव के किसान रोहित के धान बिक्री के लिए गल्ला मंडी भरथना ले गए थे। धान बेचकर ट्रैक्टर से अपने घर लौटते समय जारपुरा (साम्हों ) पेट्रोल पंप के पास पुलिया पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गया। टक्कर के बाद चालक ट्रैक्टर से दूर जा गिरा जिससे नाक में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजन खोजने निकले तब हादसे की जानकारी हुई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पीएम कराने बाद परिजनों को सौंप दिया इटावा मोर्चरी से शव गांव आते ही कोहराम मच गया। गांव खुमानपुर निवासी किसान रामवीर सिंह निजी ट्रैक्टर से शनिवार को दूसरे किसान के धान बेचने जनपद इटावा की गल्ला मंडी भर्थना गए थे।रात वापसी के दौरान जारपुरा पेट्रोल पंप के पास पुलिया पर उनका ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और पुलिया से टकरा गया। टक्कर के बाद वह ट्रैक्टर से दूर एक गड्ढे में जा गिरा, जिससे नाक में गंभीर चोट लगने से चालक रामवीर की मौके पर ही मौत हो गई।रात में जब चालक रामवीर घर नहीं लौटे तो उसके परिजन पता लगाने निकले मगर रात होने की वजह से कोई पता नहीं लगा, सुबह गांव का किसान धान बेचने मंडी जा रहा था तभी उसने ग्रामीणों की भीड़ सड़क किनारे देखी ट्रैक्टर और शव देखा गया जिसकी सूचना परिजनों और भरथना पुलिस को दी सूचना मिलने पर पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।पीएम होने बाद शव परिजनों को सौंप दिया शव घर पहुचने पर कोहराम मच गया।मृतक की पत्नी संगीता, पांच वर्षीय पुत्र प्रधुम्न, चार वर्षीय बेटी आर्या आदि का रो रो कर बुरा हाल था। मृतक का देर शाम अंतिम संस्कार किया गया।