खाद्य पदार्थों में मिलावट को लेकर की गई छापामारी

AURAIYA NEWS: आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ एवं जिलाधिकारी औरैया के आदेश के अनुपालन में दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिए सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही की जा रही है। रविवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास द्वारा बिधूना बाजार में मिठाई बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा डालकर मिलावट का संदेह होने पर छेना की मिठाई और छेना का नमूना संग्रहित किया गया और मौके पर खाने योग्य ना पाए जाने की स्थिति में 50 किलो छेना मिठाई मूल्य 5000 रुपए का विनष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरन सिंह द्वारा 4 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। 3 प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी की गई और 2000 मूल्य का 5 किलो बर्फी नष्ट कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *