वारंटी अभियुक्त हैदर अली उर्फ सुबलू गिरफ्तार, न्यायालय को भेजा गया

JAUNPUR NEWS: थाना खेतासराय पुलिस ने लंबे समय से वांछित चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। थानाध्यक्ष खेतासराय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार सुबह करीब 10 बजे कोहरौटी वार्ड नं.-10 निवासी हैदर अली उर्फ सुबलू पुत्र निजामुद्दीन को उसके घर से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा संख्या 977/23 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही थी, जिसमें वह न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर उसे संबंधित न्यायालय में चालान किया गया है। पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर अपराधियों व वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक लल्लू सिंह, हेड कांस्टेबल संजय पांडेय एवं कांस्टेबल आशुतोष तिवारी शामिल रहे। थाना पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति आमजन में भरोसा और अपराधियों में भय का माहौल देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *