नाबालिक बच्ची के साथ अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला 1 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस ने सूचना प्राप्त होने के 24 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार

JAUNPUR NEWS: थाना सरायख्वाजा पर वादिनी द्वारा दिनांक-12.10.2025 को लिखित तहरीर के साथ सूचना दी कि मेरी पुत्री जो कक्षा 09 की छात्र है,पास के गांव में मेला देखने गयी थी। मेले मे मेरे दूर का रिस्तेदार रोहित यादव उर्फ डैन्जर पुत्र राधे यादव निवासी ग्राम भटेवरा थाना सरायख्वाजा जौनपुर द्वारा मेरी लड़की को बहला फुसलाकर जौनपुर होटल मे लेकर गया तथा मेरी लङकी से सम्बन्ध बनाया और अगली सुबह मछलीशहर छोङकर भाग गया । जिसके आधार पर थाना सरायख्वाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 – 608/2025 धारा 64(1),87,351(2) बी0एन0एस0 व 3/4  पाक्सो एक्ट बनाम रोहित यादव उर्फ डेन्जर पुत्र राधेश्याम यादव निवासी भटेवरा थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण
प्र0नि0 सरायख्वाजा  के नेतृत्व में थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 – 608/2025 धारा 64(1),87,351(2) बी0एन0एस0 व 3/4  पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त रोहित यादव उर्फ डेन्जर पुत्र राधेश्याम यादव निवासी भटेवरा थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर को मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त को छबिलेपुर से आज दिनांक-13.10.2025 को समय करीब 08.45 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया जायेगा।
पंजीकृत अभियोग
1.मु0अ0सं0 – 608/2025 धारा 64(1),87,351(2) बी0एन0एस0 व 3/4  पाक्सो एक्ट थाना सरायख्वाजा जौनपुर।
गिरफ्तार वांछित अभियुक्त का नाम पता
1.रोहित यादव उर्फ डेन्जर पुत्र राधेश्याम यादव निवासी भटेवरा थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1.प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर। 2.उ0 नि0 निखीलेश तिवारी थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर। 3.का0 अनीश कुमार थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
4.का0 रबिशंकर  थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *