Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान (ब्यूरो प्रमुख) मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से एम.डी.के.इंटर कॉलेज बलरामपुर की दो छात्राओं स्वाति पांडे- कक्षा 10 को जिला विद्यालय निरीक्षक बलरामपुर एवं शिवाक्षी तिवारी-कक्षा 10 को प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान / जिला विद्यालय निरीक्षक बलरामपुर श्रीमती मृदुला आनंद द्वारा किया गया। बालिकाओं को उनके भविष्य निर्माण के प्रति प्रेरित किए जाने हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक ने छात्राओं को एक दिन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक का पद दिया और पद के दायित्वों एवं चुनौतियों से छात्राओं के समूह को अवगत कराया। छात्राओं में रिमझिम कक्षा- 12, रागिनी कक्षा -12, चंचल कक्षा- 9 ने जिला विद्यालय निरीक्षक से निरीक्षण कार्य, बोर्ड परीक्षा, लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं आदि अनेक विषयों पर प्रश्न पूछे। डायट प्राचार्या ने न केवल छात्राओं के सभी जिज्ञासाओं को शांत किया, साथ ही साथ डायट परिसर का भ्रमण कराकर सभी प्रकार के क्रिया-कलापों पर प्रकाश डाला। छात्राओं में उत्साह एवं प्रसन्नता देखी गई। डायट परिसर में संचालित अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग का भी भ्रमण किया एवं डिजिटल स्मार्ट बोर्ड के द्वारा शिक्षण कार्य को देखा और सीखा। प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में छात्राओं की करियर काउंसिलिंग भी कराई गई। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन आशीष कुमार वर्मा शिक्षक राजकीय इंटर कॉलेज दारी चौरा ने की। कार्यक्रम में डी.सी. दिनेश कुमार, प्रधानाचार्या साधना पाण्डेय, डायट प्रवक्ता सपना वर्धन, आशुतोष कुमार, विजय निगम, गोविन्द कुमार,पवन वर्मा, खेल शिक्षक मो. सुहैल, पंकज पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।