Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: कैनरा बैंक द्वारा प्रायोजित कैन फिन होम्स लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के अंतर्गत बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को शैक्षणिक एवं पर्यावरणीय अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की है।
इस सहयोग के अंतर्गत निम्नलिखित उपकरणों की खरीद एवं स्थापना की स्वीकृति प्राप्त हुई है:
1 दो इंटरएक्टिव फ्लैट पैनल स्मार्ट क्लासरूम हेतु
2चार जल शुद्धिकरण यंत्र (वॉटर प्यूरिफायर)
3 दो 2KvA ऑनलाइन यूपीएस विद्युत बैकअप हेतु
4 एक स्वचालित मौसम केंद्र
कुलपति प्रो. मुकेश पांडे ने कैनरा बैंक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बुंदेलखंड जैसे सूखा-प्रभावित क्षेत्र में स्वचालित मौसम केंद्र अत्यंत आवश्यक है। यह स्थानीय स्तर पर वास्तविक समय में मौसम संबंधी आंकड़े प्रदान करेगा, जो कृषि, आपदा प्रबंधन और जलवायु अध्ययन में अनुसंधान, शिक्षण एवं सामुदायिक सेवा को सशक्त करेगा। यह संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों जैसे ‘जलवायु कार्रवाई’, ‘भूखमुक्ति’ और ‘सतत समुदायों’ में प्रत्यक्ष योगदान देगा। मैं आईक्यूएसी निदेशक प्रो. सुनील के. काबिया को कैनरा बैंक से समन्वय स्थापित कर सीएसआर फंड प्राप्त करने के लिए बधाई देता हूँ। यह प्रस्ताव कैन फिन होम्स लिमिटेड की सीएसआर नीति के शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामुदायिक विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों के अनुरूप है। यह भारत सरकार की समावेशी शिक्षा, डिजिटल इंडिया और सतत विकास की दृष्टि को साकार करने में सहायक है।
आईक्यूएसीनिदेशक प्रो. सुनील के. काबिया ने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़ा है, जहां हमारा विश्वविद्यालय मुख्यतः ग्रामीण, वंचित और हाशिए पर रहने वाले समुदायों के प्रथम पीढ़ी के विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करता है। इस संदर्भ में सीएसआर के माध्यम से शैक्षणिक अधोसंरचना को सुदृढ़ करना हजारों विद्यार्थियों के शैक्षणिक अनुभव और भविष्य की संभावनाओं को बेहतर बनाएगा। यह सहयोग विश्वविद्यालय के सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में दीर्घकालिक प्रभाव डालेगा।