Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

फोटो सौरभ प्रताप सिंह को मैन ऑफ द मैच देते योगेश कुशवाहा
नीलम करवरिया कप में इलाहाबाद उत्तर के अलावा गंगा पार की तीन टीमें अंतिम चार में पहुंची
PRAYAGRAJ NEWS: नीलम करवरिया कप टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता की सेमीफाइनल की लाइनअप तय हो गई है। फाफामऊ की टीम शहर दक्षिण को चार विकेट से हराकर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी। अब अंतिम चार में इलाहाबाद उत्तर के साथ गंगा पार की तीन टीमें सोरांव, प्रतापपुर और फाफामऊ ने अपनी जगह बना ली है। 16 अक्टूबर को पहले सेमीफाइनल में जहां सोरांव व प्रतापपुर की भिड़ंत होगी तो वहीं दूसरे सेमीफाइनल में इलाहाबाद उत्तर और फाफामऊ विधानसभा की टीमें आमने-सामने होंगी। गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर मंगलवार को फाफामऊ क्लब के सौरभ प्रताप सिंह की विस्फोटक बल्लेबाजी (71 रन नाबाद, 34 गेंद, तीन चौके, सात छक्के) ने शहर दक्षिणी को नतमस्तक कर दिया। टॉस जीतकर पहले खेलते हुए इलाहाबाद दक्षिण ने 19.5 ओवर में 155 रन (ताहा अली 55, अभिषेक गौर व निशांत कुशवाहा 18-18, प्रियांशु यादव 2/23, आकाश गिरी 2/24, गौरव पाठक 2/36) बनाए। जवाब में फाफामऊ विधानसभा ने 18.4 ओवर में 6 विकेट पर 157 रन (सौरभ प्रताप सिंह 71 नाबाद, शिवम सिंह यादव 45, गौरव पाठक 22, अमर काला 2/37, निशांत कुशवाहा 1/19, दीपांशु सिंह 1/32) बना लिए। एजीयूपी के पूर्व क्रिकेटर योगेश कुशवाहा ने सौरभ प्रताप सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
दूसरे मैच में फूलपुर विधानसभा ने कोरांव विधानसभा को 79 रन से हराया। फूलपुर विधानसभा ने 20 ओवर में सात विकेट पर 168 रन (जितेंद्र यादव 72 नाबाद, हैदर इरफान 23, आदर्श पांडेय 3/32, प्रमन मिश्रा 2/34) बनाए। जवाब में कोरांव विधानसभा की 19.4 ओवर में 89 रन (प्रमन मिश्र 24, शिवांश पांडेय 20, विशाल यादव 4/07, रुद्र वंश त्रिपाठी 2/09, जितेंद्र कुमार 2/19) पर सिमट गई। जितेंद्र यादव को उत्तर प्रदेश के पूर्व क्रिकेटर प्रशांत मालवीय ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। पहले मैच के बाद मैच के बाद आयोजन सचिव सक्षम करवरिया, मैच रेफरी केबी काला व मोहम्मद जाहिद अली, देवेश मिश्रा और चारों टीमों के मैनेजर शहर उत्तरी के सुनील पांडेय, प्रतापपुर के हिमांशु द्विवेदी फाफामऊ के संजय द्विवेदी और सोरांव के सुनील सिंह की उपस्थिति में सेमीफाइनल मुकाबलों का ड्रॉ निकाला गया।