Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

प्रियांशु का शतक, एहसान ने झटके सात विकेट
PRAYAGRAJ NEWS: देव स्पोर्ट्स क्लब और दौलत हुसैन इंटर कॉलेज ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर शशि द्विवेदी अंडर-14 बालिका एवं बालक क्रिकेट लीग में पूरे अंक प्राप्त किये। देव स्पोर्ट्स क्लब के प्रियांशु पाल (104 रन रिटायर्ड हर्ट, 39 गेंद, 13 चौके, छह छक्के) ने जहां शतकीय पारी खेली वहीं दौलत हुसैन इंटर कॉलेज के मोहम्मद अहसान अहमद ने अचूक गेंदबाजी (6.4-1-22-7) की।
लीग में मंगलवार को गंगा डिग्री कॉलेज मैदान ने अपने मैदान पर 34.3 ओवर में 158 रन (अंशु पटेल 56, अमिताभ 36, आदित्य 31, प्रशांत पांडेय 3/27, आयुष्मान 3/30, प्रियांशु पाल 2/31) बनाए। जवाब में देव स्पोर्ट्स क्लब ने 18.1 ओवर में चार विकेट पर 159 रन (प्रियांशु 104 रिटायर्ड हर्ट, श्लोक पटेल 2/19, प्रांजल 1/20, जुनैद अली 1/30) बना लिए। मार्च में अजय कुमार और रवि केसरवानी अंपायर एवं मोहम्मद सैफ स्कोरर रहे। दौलत हुसैन इंटर कॉलेज मैदान पर शगुन स्पोर्ट्स क्लब की टीम 20.4 ओवर में 54 रन (कोई बल्लेबाज दो अंक में नहीं मोहम्मद एहसान अहमद 7/22, अली वारिस 2/14) बनाए। जवाब में दौलत हुसैन इंटर कॉलेज ने 12.2 ओवर में बिना विकेट हुए 57 रन (मोहम्मद हमजा खान 24 नाबाद, रूद्राराज सिंह 22 नाबाद) बना लिए। मैच में अरुण कुमार व तौसीफ शेख अंपायर एवं प्रीतेश सोनकर स्कोरर रहे।