अकील बने प्रदेशीय क्रिकेट में चयनकर्ता

फोटो अकील अब्बास रिजवी

PRAYAGRAJ NEWS: गोरखपुर में 14 से 18 अक्टूबर तक आयोजित अंडर-14 प्रदेशीय विद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मजीदिया इस्लामिया इंटर कालेज के शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता अकील अब्बास रिजवी को चयनकर्ता नियुक्त किया गया है। अकील प्रयागराज के इकलौते ऐसे शिक्षक हैं जो प्रदेशीय विद्यालयीय क्रिकेट, हॉकी और एथलेटिक्स में चयनकर्ता बन चुके हैं। उनके चयन पर एमआईसी के प्रधानाचार्य ख्वाजा तारिक अहमद ने हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *