संगम प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीकरण बीस तक

PRAYAGRAJ NEWS: इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन और स्पोर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित होने वाली संगम प्रीमियर लीग (एसपीएल) के पहले संस्करण के लिए खिलाड़ियों के ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि 20 अक्टूबर तक ही है। क्रिकेटर गूगल फॉर्म लिंक (https://forms.gle/bjGtNFZzvYMxTui18) पर क्लिक करके अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर केवल 1000 खिलाड़ी ही पंजीकरण करा सकते हैं। यह लीग 16 नवंबर से केपी इंटर कॉलेज मैदान में खेला जाएगा।
इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक डॉ. सुरेश द्विवेदी ने बताया कि पंजीकरण की अंतिम तिथि के बाद ट्रायल होगा। लीग में छह टीमें गंगा जमुना इलेवन, सिविल लाइंस इलेवन, फूलपुर इलेवन, नैनी इलेवन, झूंसी इलेवन और फाफामऊ इलेवन खेलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *