चन्द्रशेखर पाण्डेय बने हिन्दू संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष

SONBHADRA NEWS: जिले के घोरावल तहसील क्षेत्र के महुआंव पाण्डेय गांव निवासी चन्द्र शेखर पाण्डेय को मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। बताते चलें कि हिंदू संघर्ष समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार, चंद्र शेखर पांडेय  को उत्तर प्रदेश राज्य इकाई के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। इस आशय की जानकारी समिति के राष्ट्रीय महामंत्री  अनूप पांडेय  ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए बताया ।और आगे कहा कि चंद्र शेखर पांडेय  का कार्यकर्ता जीवन राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और संगठन के प्रति समर्पण का आदर्श उदाहरण है। उनका नेतृत्व उत्तर प्रदेश में हिंदू संघर्ष समिति के कार्य को नई दिशा और गति प्रदान करेगा।”
राष्ट्रीय सचिव  मोहित माधव ने भी इस अवसर पर शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि  हमारे संगठन में उत्तर प्रदेश सदैव ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की भूमि रही है। पांडेय जी के नेतृत्व में यह ऊर्जा राष्ट्र के व्यापक हित में संगठित प्रयासों में परिवर्तित होगी। हिंदू संघर्ष समिति का हर कार्यकर्ता संगठन की एक-एक इकाई को सशक्त बनाने के लिए संकल्पित है।” नव-नियुक्त अध्यक्ष  चंद्र शेखर पांडेय  ने अपनी वक्तव्य में कहा कि  “यह पद मेरे लिए केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का अवसर है। समिति के आदर्शों, सनातन मूल्य प्रणाली और संगठनात्मक अनुशासन को सर्वोपरि रखते हुए, मैं उत्तर प्रदेश इकाई को नयी ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करूंगा।” इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी पांडेय जी को शुभकामनाएँ देते हुए हिंदू राष्ट्र की स्थापना हेतु अखंड प्रयत्न का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर तमाम लोग हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *