विराट कुश्ती दंगल में पहुंचे मड़िहान विधायक ने पहलवानों का बढ़ाया हौसला

MIRZAPUR NEWS: मंगलवार को जिले के ग्रामसभा बबुरा में विराट कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री और मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने पहुंचकर किया। उन्होंने परंपरागत रूप से पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती दंगल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विभिन्न जनपदों से आए नामी-गिरामी पहलवानों ने अपने-अपने दांव-पेचों का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का मन मोह लिया। मुकाबले के दौरान मैदान में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। दंगल में भाग लेने वाले पहलवानों को देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। दंगल के सफल आयोजन में क्षेत्र के युवाओं और आयोजकों की भूमिका सराहनीय रही। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से इस कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने खेल भावना के साथ कार्यक्रम का आनंद उठाया।इस अवसर पर पूर्व मंत्री और मड़िहान विधायक ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने पहलवानों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे अपने खेल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *