Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी ने किया कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू
ETAWA NEWS: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अंतर्गत नुमाइश पंडाल के पास अवंती बाई नगर के एक मकान के बाहर ही दीवार की नाली में लगभग 5 फीट लम्बा एक बेहद खतरनाक कोबरा सांप कहीं से आकर बैठ गया जो कि घर में घुसने का प्रयास कर ही रहा था तभी मोहल्ले के निवासी लव कुश ने उसे देख लिया। खतरनाक कोबरा को देखकर वे बेहद ही घबरा गए और फिर उन्होंने अपने पड़ोसी भुवनेश कुमार राजपूत को बताया फिर भुवनेश ने वन्यजीव विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी से उनकी स्नेक बाइट हेल्पलाइन 7017204213 पर मदद मांगी जिसके बाद डॉ आशीष ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उस खतरनाक स्पेक्टिकल कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू करके सभी मोहल्ले वासियों को भय मुक्त कर उसे सामाजिक वानिकी विभाग इटावा के दिशा निर्देशन में उसके सुरक्षित प्राकृतवास में ले जाकर छोड़ भी दिया। नगर पालिका परिषद इटावा के स्वच्छता,वन्यजीव पर्यावरण एवम आपदा प्रबंधन के ब्रांड एंबेसडर डॉ आशीष ने मौके पर मौजूद लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि,यह एक 5 फीट लम्बा बेहद ही खतरनाक स्पेक्टिकल कोबरा था जिसका जन्तु वैज्ञानिक नाम नाजा नाज़ा होता है।
अब जानिए कितना खतरनाक है कोबरा सांप ?
डॉ आशीष ने बताया कि, कोबरा सांप में बेहद ही खतरनाक न्यूरोटॉक्सिक वेनम मौजूद होता है जिसके काट लेने के तुरन्त बाद तेज दर्द और सूजन भी आती है लकवा मार जाता है उल्टी बैचेनी के साथ सांस लेने में भी बेहद ही कठिनाई होती है और यदि एक घंटे में कोबरा दंश के रोगी को एंटीवेनम नही मिले तो उसकी दर्दनाक मौत भी हो जाती है।
सांप काटने के बाद का सुरक्षित इलाज कहां है ?
किसी भी प्रकार के सर्पदंश का सुरक्षित इलाज जिला अस्पताल इटावा के इमरजेंसी वार्ड में कमरा नंबर 3 में और सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान के इमरजेंसी में उपलब्ध है।
अनचाहे सर्पदंश होने पर पहले क्या करें ?
सर्पदंश होने पर सामाजिक संस्था ओशन द्वारा संचालित जनपद इटावा की नि:शुल्क स्नेक बाइट हेल्पलाइन 7017204213 पर सांप द्वारा काटे गए निशान की एक साफ फोटो व्हाट्सएप पर भेजकर तत्काल कॉल करके संपर्क कर सकते है।
अनचाहे सर्पदंश से कैसे बचे?
जनपद के सर्पदंश विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी ने सभी जनपद वासियों से विनम्र अपील की है कि, इस समय चूंकि,स्नेक बाइट का मौसम भी चल रहा है और बाइट के मामले भी सामने आ रहे है अतः कृपया कभी भी कैसा भी सर्पदंश होने पर बिलकुल भी न घबराएं क्यों कि कोबरा करैत या रसल को छोड़कर जनपद में लगभग सभी सर्प विषहीन है, फिर भी रात में घर के दरवाजों के नीचे कपड़ा या बोरी लगाकर ही सोएं घर की खिड़कियां बंद रखे या उनपर महीन जालियां लगवा लें साथ ही सोते समय अपना बिस्तर तकिया चेक कर के ही सोएं कहीं भी अंधेरे में जाने से बचें घर के बाहर रखे जूते भी देखकर ही पहने, रात को बाहर या किसी छत पर सोते समय मच्छरदानी का हमेशा ही प्रयोग करें तभी आप अनजाने सर्पदंश से बच सकते है क्यों कि सिर्फ जानकारी ही बचाव है।