शिवपाल सिंह ने शहर में विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की

शफी अहमद बालक के घर शोक संवेदना व्यक्त करते शिवपाल सिंह यादव

ETAWA NEWS: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एंव विधायक शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी नेताओं के आवास पर पहुंचकर शफी अहमद बालक की पत्नी, पूर्व चेयरमैन जहीर अंसारी एंव उत्तम दुबे एड. के पुत्र के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
शिवपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष एंव पूर्व सभासद शफी अहमद बालक की पत्नी के निधन पर उनके उर्दू मोहल्ला स्थित आवास पर आए और शोक सम्वेदना व्यक्त की। शिवपाल सिंह यादव पूर्व नगर पालिका चेयरमैन जहीर अंसारी के निधन पर उनके मेहतर टोला स्थित आवास और घटिया अज़मत अली निवासी उत्तम दुबे एड. के पुत्र के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पर गए। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एंव विधायक शिवपाल सिंह यादव के साथ सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू, जिला महासचिव वीरू भदौरिया, उदयभान सिंह यादव, फरहान शकील, अनवार हुसैन, विक्की गुप्ता, प्रधान अखिलेश वर्मा ने भी शोक संवेदना व्यक्त की।। इस अवसर पर मंसूरी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी गुड्डू मंसूरी, इमाम मो. याकूब, हाजी हबीब मंसूरी, शावेज़ नक़वी, जैनुल आबेदीन, रिजवान कुरैशी, बंटी मंसूरी, तनवीर वारसी, अनीस चौधरी, शकील अहमद, मो. हनीफ चऊआ, मो. परवेज, कामरान खान, पूर्व सभासद मो. शफीक सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *