Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

नगर के विकास कार्यों, स्वच्छता, पेयजल व रोजगार सृजन पर हुई विस्तृत चर्चा
AURAIYA NEWS: जनपद के नगर पंचायत अटसू में सोमवार को आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष इंदु गुप्ता ने की, संचालन एवं व्यवस्था का दायित्व अधिशासी अधिकारी विनय कुमार पाण्डेय ने संभाला। बैठक में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई तथा नगर के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़क मरम्मत और रोजगार सृजन जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। अधिशासी अधिकारी विनय कुमार पाण्डेय ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान का प्रमुख उद्देश्य स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना और नागरिकों को सरकारी योजनाओं से अधिकाधिक जोड़ना है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत द्वारा ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है जो सीधे तौर पर नागरिकों की आजीविका और सुविधा से जुड़े हैं। नगर अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विज़न को साकार करने के लिए नगर पंचायत पूर्ण निष्ठा से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों, युवाओं और बेरोजगार नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि “हमारा लक्ष्य नगर पंचायत को एक स्वच्छ, आत्मनिर्भर और आधुनिक रूप में नगर को विकसित करना है, जहाँ प्रत्येक नागरिक को बेहतर सुविधाएँ और रोजगार के अवसर मिल सकें। बैठक के दौरान नगर के कई जनप्रतिनिधि एवं सभासद उपस्थित रहे। इनमें नगर पंचायत अध्यक्ष पति स्वदेश प्रकाश पोरवाल, नगर पंचायत प्रतिनिधि आलोक कुमार, सभासद जितेंद्र शुक्ला, आशीष राजपूत, कप्तान सिंह राजपूत, शिवपाल सिंह, सहित सभासद प्रतिनिधि पिंटू कुशवाहा, हरिओम, दीपचंद्र, राहुल, शिवांगी (गांधी नगर), प्रमुख रूप से मौजूद रहे। बैठक के समापन पर अध्यक्ष ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “सामूहिक प्रयासों से ही नगर को एक आदर्श नगर पंचायत के रूप में स्थापित किया जा सकता है।