Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

डांस प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
PRAYAGRAJ NEWS: बेटियां किसी से कम नहीं। आज भारत की बेटियों की प्रतिभा देश दुनिया में डंका बजा रही है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा आज सार्थक हो रहा है। बेटियों महिलाओं को लेकर समाज की सोच में आज काफी बदलाव आया है और इसी का परिणाम है कि आज बेटियों के जन्म लेने पर ढोल नगाड़े बजते हैं। हाल ही में जयपुर में आयोजित हुए इंडिया बिगेस्ट टीवी रियलिटी शो सीजन (7) में विजयी प्रतिभागियों सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में सम्मानित करने के दौरान भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने ये बातें कही। महानगर अध्यक्ष ने प्रतियोगिता में पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त प्रयागराज के अखंड भारत डांस ग्रुप की वरिष्ठ कलाकार वर्तिका सिंह, प्रथम रनर अप इशिता मुखर्जी व पूरे देश में तीसरा स्थान प्राप्त करने वालीं स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज जार्जटाउन की कक्षा 2 की छात्रा व भाजपा भारद्वाज मंडल महामंत्री गणेश वर्मा की बेटी अन्वी वर्मा को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का आयोजन अग्रवाल प्रोडक्शन द्वारा जयपुर राजस्थान के ज्वेल्स रिजॉर्ट में 8 अक्टूबर को संपन्न हुआ था। इस दौरान यशवीर सिंह, बृजेश वर्मा, यशस्वी शुक्ला, अंशु साहू, अंशुला गोस्वामी, विजय श्रीवास्तव, विश्वास श्रीवास्तव, शशिकांत श्रीवास्तव, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, असद बबली आदि उपस्थित रहे।