भ्रष्टाचार की भेट चढ़ा प्रयागराज-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग

सड़क के गड्ढे में गिरकर राहगीर हो रहे हैं चोटिल

PRATAPGARH NEWS: प्रयागराज -लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 30 भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। मानक के अनुरूप सड़क का निर्माण न होने से सर्विस रोड पर जगह जगह गड्ढे हो गए हैं। यात्रियों को यातायात में कठिनाई हो रही है। चौरहीं से आलापुर जाते समय बरई का  पुरवा के पास  सड़क पर इतने बड़े बड़े गड्ढे हो गए है, कि भारी वाहनों को छोड़िए साइकिल और मोटरसाइकिल से चलना भी दूभर हो गया है। अभी सड़क को बने एक साल भी नहीं हुए है।सड़क जगह जगह धंस गई है। सड़क बनाने में गुणवत्ता पूर्ण सामग्री का प्रयोग न होने से सड़क का ऊपरी लेयर उखड़ गया है। चौरही के पास  कौशांबी को जाने वाले  मार्ग पर पुल के नीचे बीच सड़क पर  लगभग 2-3 फीट गड्ढा हो गया। पुल के नीचे ही सड़क धंस जाने से गड्ढा हो गया है। जिसमें पानी भरा होने से आने जाने वाले लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिससे आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे है। आस-पास के लोगों ने बताया गड्ढों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती। सड़क के किनारे लगी हुई स्ट्रीट लाइट भी लगभग 1 महीने से खराब है। जिसके कारण राहगीरों को और भी परेशानी हो रही है। इस मार्ग का निर्माण हुए अभी एक साल भी नहीं हुआ और सड़क बदहाल हो गई। इस प्रकरण से एनएचएआइ अनजान बना हुआ है। सड़क की हालत खराब होने से राहगीरों में आक्रोश है। राहगीर राजेंद्र, सोनू, चंद्रकेश समेत अन्य लोगो ने मांग की है, कि
एन एच एआई  इसकी मरम्मत करा दे तो राहगीरों के समस्या का समाधान हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *