Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

लेहदरी गंगा पुल के पास खनन अधिकारी की मौजूदगी में एसडीएम ने चलाया चेकिंग अभियान
PRATAPGARH NEWS: अंधाधुंध ओवरलोडिंग ढुलाई कर रहे डंपरों की चेकिंग के दौरान आठ गाड़ियों को पड़कर 25-25 हजार रुपए प्रति गाड़ी के दर से ₹200000 का जुर्माना किया गया। रविवार की सुबह उपजिलाधिकारी वाचस्पति सिंह ने खनन अधिकारी अतुल दुबे की मौजूदगी में नवाबगंज-मानिकपुर थाना की सीमा पर स्थित गंगा लेहदरी पुल चेकिंग अभियान चलाकर आठ ओवरलोड डंफरों को पड़कर 25-25 हजार रुपए का ₹200000 का जुर्माना किया। जुर्माना राशि जमा करने के बाद सभी डंपरों को सख्त हिदायत के बाद छोड़ दिया गया। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या ओवरलोड डंपर मिट्टी की ढुलाई करते हैं जिससे सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है। इस मौके पर मानिकपुर थाना प्रभारी निरीक्षक दीप नारायण तथा नवाबगंज थानाध्यक्ष संतोष सिंह भी दलबल के साथ चेकिंग स्थल पर मौजूद रहे।