Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: उपाध्यक्ष, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग चारु चौधरी ने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जिला अस्पताल का निरीक्षण, ब्लॉक भिटौरा में ग्राम चौपाल अंतर्गत पोषण पोटली वितरण, पीएचसी भिटौरा का औचक निरीक्षण किया। जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान एनआरसी सेंटर, ओपीडी, लेबर रूम, महिला वार्ड, दवा वितरण केंद्र, डेंटल कक्ष, सीटी स्कैन एवं अल्ट्रासाउंड कक्ष का निरीक्षण किया, इस दौरान डेंटल के चिकित्सक अनुपस्थित पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अल्ट्रासाउंड कक्ष में ससमय अल्ट्रासाउंड करने के निर्देश संबंधित को दिए। एनआरसीसी में गंदगी पाए जाने पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल में बेहतर साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाय, साथ ही मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत 12 बच्चियों के साथ केक काट कर कन्या जन्मोत्सव मनाया। ब्लॉक भिटौरा में ग्राम चौपाल में गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली वितरण, अन्नप्राशन और गोदभराई का कार्यक्रम किया गया। महिलाओं से संवाद कर ग्राम चौपाल में विभाग द्वारा संचालित योजनाओं यथा मुख्यंमत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन, वन स्टाप सेन्टर, चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल सेवा योजना एवं अन्य महिलापरक योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार एवं बच्चों एवं महिलाओं की सुरक्षा हेतु प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण टोल फ्री नम्बर 112, 181, 1098, 1090 आदि प्रमुख नम्बरों की जानकारी उपलब्ध कराते हुए टोल फ्री नम्बरों के उपयोग के सम्बन्ध में व्यापक रूप से जानकारी उपलब्ध करायी गयी। तत्पश्चात प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिटौरा का औचक निरीक्षण कर दवा, साफ सफाई को देखा और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि स्वास्थ्य केन्द्र में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराए। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी, सीएमएस, सीडीपीओ, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा सहित संबंधित उपस्थित रहे।