Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

आदर्श नगर पंचायत की अलीगंज चौराहा-कटरा रोड की हालत बदतर
PRATAPGARH NEWS: उत्तर प्रदेश की दूसरी सबसे पुरानी टाऊन एरिया प्रतापगढ़ जनपद की मानिकपुर है। जिसको आदर्श नगर पंचायत का दर्जा तो सरकार ने दे दिया है। लेकिन आज भी तमाम मोहल्ले सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से मैहरूम है। अलीगंज चौराहा से कटरा खानकाह को जाने वाली सड़क इस कदर क्षतिग्रस्त हो गई है तथा उस पर दुर्गंध युक्त कीचड़ व जल जमाव बिना बरसात के ही हमेशा बना रहता है। उस पर ना तो पैदल ना ही साइकिल व बाइक से चला जा सकता है। यही स्थिति मिरगड़वा चौराहे से इनायत गंज होते हुए किला घाट व पक्का गंगा घाट को जाने वाली सड़क की भी है। जिस पर चलना खतरे से खाली नहीं है। आदर्श नगर पंचायत में नगरवासी आवागमन के लिए ऐसे ही सड़कों पर चलने को मजबूर हैं। सड़कों का । नगर विकास मंत्री एके शर्मा, जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी तथा अन्य संबंधित अधिकारी मानिकपुर की सड़कों की बदहाली पर एक नजर अवश्य डाल दीजिए तो शायद नगर वासियों का कल्याण हो जाएं। उक्त सड़क के संबंध में चेयरमैन प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल डिंपू भैया से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि उक्त सड़क नगर पंचायत की नहीं है। यह सड़क पीडब्ल्यूडी विभाग की है। उक्त सड़क के जीर्णोद्धार के लिए शासन स्तर पर प्रयास जारी है। जल्दी समस्या का समाधान कराया जाएगा।