Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में हुई घटना
FATEHPUR NEWS: जनपद में एक तेज रफ्तार विक्रम ऑटो के बेकाबू होकर पलटने से उसमें सवार 11 यात्री घायल हो गए। यह दुर्घटना बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा पेट्रोल पंप के समीप हुई। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, जहानाबाद की ओर से आ रही विक्रम ऑटो खजुहा पेट्रोल पंप के पास अचानक अनियंत्रित हो गई और पलट गई। दुर्घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घायलों में राधा (58) और श्रीराम (62) निवासी काशी खेड़ा, कानपुर, सुलखान सिंह यादव (60) और उनकी पत्नी सुमन (58) निवासी अरवा मिर्जापुर, कानपुर, नेहा (18) पुत्री प्रदीप निवासी मेढ़ा पाटी, चांदपुर, रामआसरे (40) और उनकी पत्नी जय देवी (36) निवासी खैराबाद, जहानाबाद, बनेश (30) पुत्र मुनीम और दिनेश (23) पुत्र मुनीम निवासी मथुरापुर, बकेवर, भोली देवी (65) पत्नी सुखराम निवासी बसंती खेड़ा, बिंदकी तथा रिंकी देवी (25) पत्नी बड़कू निवासी पैगंबरपुर, बिंदकी शामिल हैं। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तत्काल रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, रामआसरे, जय देवी, बनेश और दिनेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।